उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष पद पर संजय आर्य को आज सर्वसम्मति से चुना गया
जहाँगीर मलिक
उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष पद पर संजय आर्य को आज सर्वसम्मति से चुना गया
पत्रकारों की सबसे बड़ी प्रतिष्टित संस्था उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष पद पर संजय आर्य को आज सर्वसम्मति से चुन लिया गया। नेहरू युवा केन्द्र में आज सम्पन्न हुए चुनावी बैठक में संजय आर्य को अध्यक्ष, अमित कुमार को महामंत्री, राजकुमार को महामंत्री संगठन और डॉक्टर मनोज सोही को कोषाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से चुना गया। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के निर्वतमान अध्यक्ष व प्रेस क्लब दीपक नौटियाल ने की जबकि संचालन निवर्तमान महामंत्री मेहताब आलम ने किया। दीपक नौटियाल ने यूनियन की गतिविधियों को सदस्यों के सम्मुख विस्तार से रखा और यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर रजनीकांत शुक्ला ने संगठन के लिए नए पदाधिकारियों के नामो का सदन में प्रस्ताव किया जिस पर सभी सदस्यों ने एकमत से सहमति व्यक्त की। बैठक में आज प्रेस क्लब के पूर्व महामंत्री ललितेन्द्र नाथ, और प्रेस क्लब के सदस्य मनोज रावत ने यूनियन की सदस्यता ग्रहण की । बैठक में यूनियन के राष्ट्रीय प्रतिनिधि वरिष्ठ पत्रकार अविक्षित रमन, वरिष्ठ पत्रकार रघुवीर सिंह, पूर्व अध्यक्ष प्रेस क्लब संजय रावल, निवर्तमान कोषाध्यक्ष सूर्यकांत बेलवाल, श्रवण झा, मनोज खन्ना, जगदीश शर्मा देशप्रेमी, गोपाल कृष्ण पटुवर, नवीन चौहान, हिमांशु द्विवेदी, तनुज वालिया, बिट्टू पालीवाल,अनिल चौधरी, कुलभूषण शर्मा, रूपेश वालिया, के पी चौहान, सीमा चौहान, भूपेंद्र चौहान, मनोज सेठी, आशु शर्मा, रोहित सिखौला, नरेश दिवान शैली, गोस्वामी गगनदीप, शिवप्रकाश, जितेंद्र चौरसिया, श्रवण अरोड़ा, नरेंद्र कुमार ढल्ला, मनीष कुमार, बृजपाल सिंह, कमल मिश्रा, दिनेश शर्माआदि मौजूद थे।
Comments
Post a comment