जिला पंचायत अध्यक्ष उप चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुभाष वर्मा ने मारी बाजी
जिला पंचायत अध्यक्ष उप चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुभाष वर्मा ने बाजी
मारते हुए अपने प्रतिध्वंदित निर्दलीय प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह को पांच वोटो से मात दी | दरसल जिला पंचायत अध्यक्ष पद का उप चुनाव की जीत भाजपा की साख से जुडी हुई थी | भाजपा का गढ़ कहे जाने वाले हरिद्वार जिले में पिछले दोनों नगर निगम चुनाव में भाजपा को हार का मुँह देखना पड़ा था | इस उप चुनाव से भाजपा को बड़ी उम्मीद थी | निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में एक तरफ जहाँ कांग्रेस थी तो वही दूसरी और बसपा थी मगर इसके बावजूद भाजपा अपने प्रत्याशी सुभाष वर्मा को जीत दिलाने में कामयाब रही | सुभाष वर्मा का कहना है की वे जिला पंचायत के बोर्ड को साथ ले कर विकास कार्य करेंगे | बताया जा रहा है की इस जीत में विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन की भी अहम् भूमिका रही |
Comments
Post a comment