विधानसभा अध्यक्ष और सीएम के ओएसडी ने कहा पार्टी और सीएम के काम की जीत।
डोईवाला ब्लॉक मे सभी पदों पर भाजपा की जीत।
विधानसभा अध्यक्ष और सीएम के ओएसडी ने कहा पार्टी और सीएम के काम की जीत।
डोईवाला ब्लॉक में ब्लॉक उप प्रमुख और कनिष्ठ प्रमुख के लिए पुलिस की कड़ी सुरक्षा मे शुरु हुआ मतदान। जिसमे डोईवाला के सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया।
3 बजे घोषित नतीजों मे भाजपा ने ज्येष्ठ प्रमुख और कनिष्ठ प्रमुख को जीत कर डोईवाला ब्लॉक पर भाजपा का परचम लहरा दीया।
ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा के भगवान सिंह पोखरियाल पेहले ही निर्विरोध चुने गए थे उसके बाद आज ज्येष्ठ प्रमुख और कनिष्ठ प्रमुख के लिए मतदान हुआ जिसमे भाजपा ने बाजी मारी कांग्रेस डोईवाला ब्लॉक के चुनाव मे अपना प्रत्याशी तक नही खोज पाई क्योकि कांग्रेस के क्षेत्र पंचायत सदस्य पर 2 ही लोग जीते है जिस कारण इस चुनाव मे भाजपा ने कांग्रेस को बुरी तरह से परास्त कर दिया।
भाजपा प्रत्याशियों की जीत का जश्न ढोल रंग और आतिशबाज़ी कर मनाया गया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल और मुख्यमंत्री के ओएसडी धीरेन्द्र पंवार व करन बोहरा ने इस जीत का सरकार के काम की जीत बताया।
Comments
Post a comment